बरेली
जॉब फेयर में 168 विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज के साथ मिली जॉब
खण्डेलवाल कालेज में लगा जॉब फेयर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित खण्डेलवाल कालेज में छात्र हित को ध्यान में रखकर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेगा जॉब फेयर नियुक्ति का आयोजन हुआ। जिसमें बरेली मण्डल के दर्जनों कालेज से 314 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराकर जॉब फेयर में शामिल हुए और प्रदेश की नामचीन कम्पनियों पैथकाइंड डायग्नोस्टिक्स, कोरोना रेमेडीज, सिस्टोपिक लैबोरेट्रीज, प्लेनेटस्पार्क, टेलीपरफॉर्मेन्स, असेन्चर, आदित्य बिरला ग्रुप, कोरआन्को कैंसर सेंटर, डॉक्टप्रो (ऑक्सीजन सेवर), सिफर वेब प्रा0लि0, स्मार्टब्रेन्स-एचसीएल में इंटरव्यू दिये। जॉब फेयर में ने प्रतिभाग किया।
केसीएमटी, एस.आर.एम.एस, लोटस कालेज, पी.जी.आई, रीजन कालेज, राजश्री एवं मॉस्कट कालेज के विद्यार्थियों ने इंटरव्यू दिये। विद्यार्थियों का चयन 3 राउण्ड में इंटरव्यू के आधार पर हुआ। जिसमें 168 विद्यार्थी का चयन हुआ। जिन्हे तीन लाख पचास हजार से लेकर 6 लाख पचास हजार प्रतिवर्ष सालाना पैकेज मिलेगा। इस अवसर पर चेयरमैन गिरधर गोपाल ने कहा कि सभी चयनित विद्यार्थी कम्पनियों के उत्थान के लिए कठिन परिश्रम कर व्यवहार कुशल बनें तभी आप निरंतर सफल होकर तरक्की करेंगे और आपकी उन्नति संभव है।इस भव्य आयोजन के लिए प्रबन्ध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाये एवं बधाई दी। इस आयोजन में डॉ0 प्रबोध गौड़ का सहयोग रहा।



