बरेली

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन                              

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                       
बरेली : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस अवसर पर आज दिनांक 12 जून को कार्यालय उप श्रमायुक्त, बरेली में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के संरक्षण विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक श्रमायुक्त, कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक श्रम आयुक्त, बरेली द्वारा की गई। संगोष्ठी में विभिन्न व्यापार एवं उद्योग मंडल के प्रतिनिधिगण,स्वंयसेवी संस्थाओं, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति तथा अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सहायक श्रम आयुक्त  ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक चुनौती है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी व्यवसाय अथवा प्रक्रिया में नियोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। संगोष्ठी में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के श्री जगदीश शर्मा ने बाल श्रम को रोकने के लिए अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझने का सुझाव दिया तथा भोजीपुरा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष  अजय शुक्ला ने बताया कि जनपद बरेली में किसी भी इंडस्ट्रीज़ में कोई भी बाल श्रमिक योजित नहीं है । स्वंयसेवी संस्था धर्मनिष्ठ हरिश्चन्द्र फांउडेशन के श्री सुधीर उपाध्याय जी ने बाल श्रम के दुष्प्रभावों, बच्चों के अधिकारों तथा बाल श्रम रोकने में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। आमजन / प्रतिभागियों को बाल श्रम की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिनिधियों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त  बाल गोविंद एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम अवतार शर्मा,  आर. के. चतुर्वेदी, राकेश कुमार,  अरविंद सिंह,  विवेक कुमार त्रिवेदी एवं श्रीमती मधुलिका त्रिपाठी, चाइल्ड लाइन से  सोनू सिहं, ए0एच0टी0यू0 से श्री योगेश्वर शर्मा, लघु उद्योग भारती से उन्मुक्त संभव शील, संगठनों से  सुधीर उपाध्याय जी तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button