कैराना

घर में घुसकर महिला और परिजनों से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी में घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मवी निवासी वकीला पत्नी यूनुस ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 जून की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अहसान, मेहरबान, वासिद और इस्तकार लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि चारों आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button