कैराना

कार की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। मन्ना माजरा के निकट सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा (हींड) निवासी टिंकू ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अर्जुन कुमार नौ जून की रात करीब 11 बजे पानीपत-सनौली मार्ग स्थित एक भट्टे से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि मन्ना माजरा के निकट एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 11 जून को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने कार संख्या HR-10AP-2013 के चालक को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर का इकलौता सहारा था अर्जुन
परिजनों के अनुसार अर्जुन कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button