कैराना

ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद, घर में घुसकर भाइयों पर हमला

मारपीट में युवक गंभीर घायल, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवक घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बुच्चाखेड़ी निवासी मिंटू पुत्र पवन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई राकेश के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके भाई अरविंद और नरेश पुत्र पवन घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके भाई राकेश को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button