आमजनों को समयबद्ध प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन की पहल, 15 से 17 जून तक पंचायतवार विशेष शिविर
District administration's initiative to provide time-bound certificates to the general public; Panchayat-wise special camps from June 15 to 17.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा 15 से 17 जून 2026 तक सभी अंचलों में पंचायतवार विशेष प्रमाण-पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति, जांच, सत्यापन एवं समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकतम लाभुकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत आने वाली इन सेवाओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए ताकि पात्र लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। शिविरों में दस्तावेजों की जांच, स्थानीय सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं स्थल पर ही पूरी की जाएंगी। साथ ही अधिक से अधिक प्रमाण-पत्रों का निर्गमन कर लाभुकों को उनकी मुद्रित प्रति उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।



