SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने बीएलए-2 से ली जानकारी
Congress Block President sought information from BLA-2 regarding the SIR process.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से मिलकर SIR एवं मतदाता मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा शेष बूथों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। मनोवर आलम ने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में बना रहे, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और अपने नामों की जांच करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष कुमार सरकार एवं जिला प्रभारी उदय लखमानी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न पंचायतों के बूथ लेवल एजेंटों से मिलकर मैपिंग प्रक्रिया और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। भ्रमण के दौरान आबिद इस्लाम, अमृत ठाकुर, मो. बुलबुल अली हुसैन मोमिन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



