झुंझुनूधर्म

चंवरा के मोरिंडा धाम में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ होगा नो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर मोरिंडा धाम में 24 जून को गंगा दशहरा मेला लगेगा। मंगलवार सुबह कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। मेला कमेटी के सदस्य कार्यक्रम की तैयारीयों में लगे हुए हैं। मंदिर में कथावाचक गजराज सिंह शेखावत द्वारा रामायण पाठ किए जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 16 जून को प्रातः संत महात्माओं के सानिध्य में चंवरा के रघुनाथजी मंदिर से मोरिंडा धाम तक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज द्वारा आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 23 जून को रात्रि में भजन संध्या होगी जिसमें गायक राजेंद्र राव धानोता भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 24 जून को हवन में पूर्णाहुति के बाद मेले और भंडारे का शुभारंभ होगा। इसके बाद संत महात्माओं का सम्मान किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button