बोकारो

कृष्ण किशोर कपरदार का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत निवासी जगदीश कपरदार के पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री मनोज कुमार कपरदार के भतीजा कृष्ण किशोर कपरदार उर्फ गुड्डा का असामयिक निधन हो गया है। यह समाचार अत्यंत ही दुखद और मर्माहत करने वाला है। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे तथा हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। कृष्ण किशोर कपरदार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी लगातार सहभागिता रहती थी। दुर्भाग्यवश तीन माह पूर्व ही उनकी माता जी का भी निधन हो गया था ऐसे में यह दूसरी बड़ी पारिवारिक क्षति पूरे परिवार के लिए असहनीय पीड़ा लेकर आई है। कृष्ण किशोर कपरदार मिलनसार मृदुभाषी एवं सामाजिक सोच के व्यक्ति थे हर किसी से हंस कर बातचीत एवं एक दूसरे के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर भाग लिया करते थे। इनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, ज्ञानेश जायसवाल, फलाहारी महतो,आकाश लाल सिंह, सुभाष चंद्र ठाकुर,सहित सैकड़ो लोगों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button