जम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

राजौरी में एलओसी के पास बड़ा हादसा

ग्रेनेड ब्लास्ट में जेसीओ समेत 4 जवान घायल

राजौरी । ऑपरेशन के दौरान, कथित तौर पर एक मल्टी-मोड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर  और तीन जवान घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिÞले में लाइन आॅफ कंट्रोल के पास गश्त के दौरान एक दुखद घटना हुई, जिसमें ग्रेनेड के अचानक फटने से भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, यह घटना नौशेरा सेक्टर में तब हुई जब छङ्मउ पर तैनात कुमाऊं रेजिमेंट यूनिट के जवान नियमित गश्त कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान, कथित तौर पर एक मल्टी-मोड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और तीन जवान घायल हो गए।
टीन पेट्रोलिंग के दौरान धमाका हुआ-सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका तब हुआ जब सैनिक संवेदनशील बॉर्डर इलाके में रेगुलर निगरानी और सुरक्षा ड्यूटी के तहत आगे के इलाके से गुजर रहे थे। अचानक हुए इस धमाके में चार जवान घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद दूसरे सैनिकों ने तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई की। घायल सैनिकों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button