एमआईईटी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

मेरठ। एमआईईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. संजीव सिंह और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को प्रथम इंजीनियर के रूप में स्मरण किया जाता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनकी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और निर्माण की परंपरा आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विश्वकर्मा जी के जीवन और उनके कार्यों से नवाचार, कौशल और तकनीकी सोच की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विश्वकर्मा जयंती मनाई। पूजा-अर्चना के दौरान संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




