बाराबंकी
एसडीएम और लेखपाल की कार्यशाली को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी हैदरगढ़ तहसील मे तैनात उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा की कार्यशैली से बीते कई दिनों से अधिवक्ताओ और किसान नेताओं मे आक्रोश चल रहा है | इसी बीच आज उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ और लेखपालों का समूह एक तरफ और दूसरी तरफ अधिवक्ताओ का हुजूम | दोनों पक्षो की तरफ से जमकर नारेबाजी के बाद नौबत आ गयी हाथपायी की | तहसील परिसर मे ये मंजर देखकर तहसील गए आमजनमानस के लोग काफी चिंतित थे | काफी देर तक तहसील में हो हल्ला होता रहा। सभी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सबको काबू में किया।



