बेतुल
बैतूल डोहलन के आदर्श गव्हाड़े बने प्रोजेक्ट रेंजर
राज्य वन सेवा परीक्षा में चयनित होकर बढ़ाया बैतूल का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम डोहलन, विकासखंड प्रभात पट्टन के प्रतिभाशाली युवा आदर्श गव्हाड़े का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा में प्रोजेक्ट रेंजर पद पर चयन हुआ है।
आदर्श गव्हाड़े, यशवंत गव्हाड़े के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चावरा हायर सेकेंडरी, मंडीदीप (भोपाल) से प्राप्त की तथा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर से बी.टेक की उपाधि हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ जारी रखी, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप में सामने आया है।
अपनी सफलता पर आदर्श गव्हाड़े ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प को दिया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
आदर्श की सफलता पर परिवार के सदस्य देवधर गव्हाड़े, मनोज गव्हाड़े, शुभम गव्हाड़े, अनूप गव्हाड़े, पुष्कर सहित समस्त परिजनों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



