बरेली

मोदी सरकार के 12 साल स्वर्णिम अध्याय, राधा मोहन दास अग्रवाल बोले – हर संकट में मजबूत रहा भारत

दुनिया में महंगाई ने तोड़ी कमर, भारत में कंट्रोल: - BJP राष्ट्रीय महामंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों को देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया। गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, कोरोना महामारी और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा और दुनिया के सामने एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है!
इस अवसर पर वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूरण लाल लोधी, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ निर्भय गुर्जर, डॉ आदेश गंगवार, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, अभय चौहान, राजीव साहनी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button