पाकुड़

मोहर्रम को लेकर पाकुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Peace committee meeting held at Pakuria police station regarding Muharram; appeal made to maintain harmony.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट और सरकारी दिशा -निर्देशों के पालन पर चर्चा करते हुए लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही नशामुक्त वातावरण में पर्व मनाने और नशा करने वाले व्यक्तियों को जुलूस में शामिल नहीं होने देने का आग्रह किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, विभिन्न समुदायों के लोग, समाजसेवी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button