जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड – जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में पशुपालन विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, वृहद गौ-संरक्षण केंद्र, गौशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा केंद्रों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। अनावश्यक विलंब के लिए उत्तरदायी संस्था के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को लंबित कार्यों को जल्द ही शुरू कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु निर्माणाधीन वृहद गौ-संरक्षण केंद्रों में चारा, पानी, शेड, भूसा गोदाम एवं बाउंड्री वॉल का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करें। प्रत्येक केंद्र में बायो-गैस प्लांट भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि”पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों को समय से पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराएं।



