बागपत

विशेष समुदाय के युवकों पर अपहरण और मारपीट का आरोप

 बली के घायल सफाई कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बली के प्राइवेट सफाई कर्मचारी सौरभ ने विशेष समुदाय के आधा दर्जन युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह करीब साढे दस बजे घटना के बाद घायल सौरभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता दिखाई दे रहा है। सौरभ के अनुसार वह दिल्ली में निजी सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। 17 जून को घर लौटते समय बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद कुछ युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन बाइक पर बैठाकर टटीरी क्षेत्र की एक दुकान पर ले जाया गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली बागपत में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सौरभ खुद को घायल बताते हुए न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इस संबंध में उप निरीक्षक सीमा सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button