बागपत
यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। ग्राम सिसाना खादर स्थित यमुना नदी में मछली पकड़ने के दौरान गोताखोरों के जाल में एक अज्ञात युवक का शव फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली बागपत पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

