बेतुल

बैतूल शासकीय महाविद्यालय मुलताई में “विश्व सतत गेस्ट्रोनॉमी दिवस” का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में दिनांक 18 जून 2026 को “विश्व सतत गेस्ट्रोनॉमी दिवस” के अवसर पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सतत गेस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं एवं कौशल विकास के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुज डोनीवाल ने “विश्व सतत गेस्ट्रोनॉमी दिवस पर रोजगार के अवसर” विषय पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने मोटे अनाजों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने, खाद्य क्षेत्र में प्रशिक्षण, विशेषज्ञ, आउटडोर एजुकेटर, मीडिया एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध करियर संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सतत गेस्ट्रोनॉमी से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. पंकज कुमार झाड़े द्वारा कैरियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ममता राजपूत द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वर्षा ठाकरे, प्रो. प्रियंका मोहबे, डॉ. कल्पना बिसंद्रे, प्रो. कृष्णा नरवरे, प्रो. अंजली सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर सतत गेस्ट्रोनॉमी एवं उससे जुड़े रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button