
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन “कार्यकर्ता सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में खैरथल शहर में वरिष्ठ एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वयोवृद्ध कांग्रेसी महादेव प्रसाद हेडा़ऊँ, हज़ारी लाल जांगिड़, 6 बार के पार्षद एवं सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नारायण छंगानी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर उनके लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती आई है। राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारे और संविधान बचाने का जो संदेश दिया गया है, उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


