बालाघाट

कर्जा और प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले के ग्राम हट्टा में दो दिन पहले गुजरी बाजार चौक में निवास रत कुलदीप सोनी का शव उसी के घर के सामने मिला था । जिसके गले में रस्सी के निशान मिले थे ।
      परिजनों ने पुलिस को कुलदीप द्वारा आत्महत्या करने की बात कही थी । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी । पुलिसिया जांच और पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है जिसके आधार पर घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सामने आया कि मृतक के भाई ने कृष्णकुमार सोनी ने अपने भाई का शव घर के बाहर लाकर रखा था ।
             पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने आत्महत्या की कहानी गढ़ी थी । दोनों भाई शराब के आदी थे । जिसके चलते काफी कर्जा हो गया था । जो पारिवारिक विवाद का मुख्य कारण था । इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी भाइयों में विवाद हुआ करता था । इसी वजह से छोटे भाई ने साजिश रचकर बड़े भाई की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button