खैरथल

ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर ही हुई नाम शुद्धि

किसान को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” के तहत ग्राम पंचायत जिलोता के ग्राम बाझोठ में आयोजित शिविर के दौरान एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व रिकॉर्ड संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई।
शिविर में ग्राम बाझोठ निवासी हाकमदीन पुत्र कल्लू खान ने लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के खाता संख्या 306, 307 एवं 308 में उनका नाम “हक्कू पुत्र कल्लू” दर्ज है, जबकि उनके पहचान दस्तावेजों में वास्तविक एवं शुद्ध नाम “हाकमदीन पुत्र कल्लू खान” अंकित है। नाम में इस त्रुटि के कारण उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण प्राप्ति एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा राजस्व रिकॉर्ड की जांच करवाई गई। जांच में पाया गया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाम अशुद्ध था। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 136 के तहत मौके पर ही नाम शुद्धि की कार्यवाही कर राजस्व रिकॉर्ड में “हक्कू पुत्र कल्लू” के स्थान पर “हाकमदीन पुत्र कल्लू खान” दर्ज किया गया।
शिविर में ही समस्या का समाधान होने पर हाकमदीन एवं उनके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button