बरेली
20 जून को बनखण्डीनाथ पार्क में लगेगा विशेष सफाई अभियान व जन-समस्या समाधान शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम बरेली द्वारा 20 जून को विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा । इसके साथ ही जन-समस्या समाधान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय द्वारा जानकारी दी गयी है कि यह अभियान 20 जून को सुबह 7:00 बजे बनखण्डीनाथ पार्क, जोगी नवादा वार्ड-33 में चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण और क्षेत्र की साफ-सफाई है।
नगर निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्युत विभाग, सूचना, पूर्ति, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। सभी विभागों से कहा गया है कि वे शिविर में अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएं और मौके पर ही जनता की समस्याओं का निस्तारण करें।



