खैरथल
पेयजल विभाग खैरथल ने काटें 44 अवैध कनेक्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शनिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खैरथल द्वारा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता बबलू कुशवाहा के निर्देशन में अवैध कनेक्शन काटने का विशेष अभियान चलाया जिसके तहत शनिवार के दिन खैरथल शहर के विभिन्न जगह पर शैलजा क्रेशर के पास, सैनियों की ढाणी, आनंद नगर टंकी के पास, सिंधी श्मशान घाट के पास,माया कॉलोनी, गणेश मंदिर आदि जगहों पर 44 अवैध कनेक्शनों को काटा गया तथा बकाया बिलो को जमा करने एवं वैध कनेक्शन ही लेने के लिए लोगों बताया गया तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध कनेक्शन काटे जाने पर वैध उपभोक्ताओं के द्वारा इस पहल का स्वागत किया जा रहा है


