बरेली

जिला जेल में शनिवार को कारागार 2 से 66 कैदियों को वाहनों द्वारा किया गया  शिफ्ट

 फिर से आबाद हुई जीणोद्धार के बाद पुरानी जिला जेल                   

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       

बरेली । कलेक्ट्रेट  के निकट एवं पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित 68.15 एकड़ में फैली पुरानी जिला जेल में अब  शनिवार से चहल पहल एवं रौनक बढ़ गई है। आज 66 कैदी शिफ्ट हुए।  शनिवार को लगभग 66 बंदी केसरपुर की केंद्रीय कारागार 2  से इस जीर्णोद्वार के बाद बनी जेल में शिफ्ट हुए। यह जानकारी जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने फोन पर दी। बरेली में लगभग 186.24 करोड़ की लागत से इस जिला जेल में जीर्णोद्धार एवं सुरक्षा तंत्र/सी सी टी वी कैमरे आदि लग चुके हैं। इस जेल के नए बने भवन में बैरक की क्षमता बढ़  जाने से अब 2575 से अधिक विचाराधीन कैदी यहां रह सकेंगे। जिला जेल में आधुनिक पाक शाला भी पूजन बाद शुरू हो गई है । जेल के सामने बने मंदिर में पूर्व में ही सुंदरकांड एवं पूजा अर्चना कराई जा चुकी थी। जिला जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला  ने  बताया कि आज शनिवार दोपहर तक  केंद्रीय कारागार 2 से वाहनों के द्वारा  तीन खेप में 66 बंदी यहां शिफ्ट हो गए हैं । अब पूरे परिसर एवं कार्यालय में सुरक्षा उपकरण सी सी टी वी कैमरे लगाने, कंप्यूटर,  फर्नीचर, आंतरिक साज सज्जा, आधुनिक रसोईघर का काम पूरा हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button