बरेली

किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं रहीं मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹19,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान करोड़ों किसानों को योजना का लाभ मिला। कार्यक्रम के अवसर पर आईवीआरआई परिसर में भी बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। उनके साथ सांसद छत्रपाल गंगवार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और किसानों के हित में चल रही योजनाओं पर चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button