बरेली

जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न                 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                   

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद की तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का यथाशीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और इसी दृष्टिकोण से जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तथा शीघ्र ही समस्त तहसील मुख्यालयों व सम्पूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में समस्त अधिकारी समय से सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें, जिससे जनता की शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या ना आए। उन्होंने तहसील दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने कार्यालयों में सुबह 9.45 से 12.00 तक अवश्य बैठे और आने वाले आमजन शिकायतों का निस्तारण करें और उनके साथ बेहतर व्यवहार भी करें, आपके द्वारा किए जाने वाले निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता शुभम पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम वैण्डा तहसील बहेड़ी ने अवगत कराया कि उनका गैस कनेक्शन दिनांक 10 अप्रैल 2018 को स्वीकृत हुआ था तब से लेकर 26 फरवरी 2026 तक गैस कनेक्शन की सुचारु रुप से सब्सिडी भी आती थी जो कि अब आना बन्द हो गयी है जब वह गैस एजेंसी पर गये तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कनेक्शन की के.वाई.सी नही हुई है। उपभोक्ता को लेकर आइये जब अपनी पत्नी को लेकर गया तो बताया गया कि इस कनेक्शन में दूसरा आधार लगा है जिस कारण के.वाई.सी नही हो पायेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता मंगलसेन पुत्र  बुद्धसेन निवासी ग्राम खड़ारामनगर तहसील बहेड़ी नें बताया कि वह बहेड़ी का वह मूल निवासी है परन्तु 20 वर्षों से अपने परिवर सहित बरेली में रहता है। उनकी खेत संख्या 311 की मेड़ पर से लिप्टिस के पेड़ उखाडक़र 2 फिट पूरब में हटकर बांध दी गयी है तथा मेरी अनुपस्थिति में खूटी भी गाड़ दी है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल/राजस्व निरीक्षक को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समाधान दिवस में कुछ पात्रों को अंत्योदय कार्ड वितरित किये गए।  कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत जसोदा देवी पत्नी स्व. राहुल जिनकी करन्ट लगने से मृत्यु हो जाने पर  सहायता राशि के तौर पर 5 लाख रुपये का प्रतिकात्मक चैक  जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा जिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी  इशिता किशोर सहित सम्बंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button