धनबाद

योग केंद्र का शुभारंभ, विधायक मथुरा महतो ने बताया स्वास्थ्य का आधार

Yoga center inaugurated; MLA Mathura Mahto calls it the foundation of health.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांसकपुरिया परिसर में शनिवार को योगा सेंटर का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने की अपील की। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर बल दिया। मौके पर राकोमयू सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, बाबूनाथ महतो, परवेज इकबाल, विद्यालय के प्राचार्य रूपेश कुमार, बसंत महतो, मनोज महतो, प्रकाश कुमार, आनंद महतो, कौशर शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button