धनबाद
सोनारडीह ओपी क्षेत्र के ब्लॉक 4 कोरीडीह पांच नंबर में संतोष और चंदन का सिंडिकेट कर रहा है मिनी हाईवा से कोयला का तस्करी
A syndicate led by Santosh and Chandan is smuggling coal using mini-hyva trucks at Block 4, Koridih No. 5, within the Sonardih OP area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के ब्लॉक 4 कोरीडीह पांच नंबर के पास अवैध खनन कर मिनी हाईवा से कोयला का तस्करी का मामला सामने आया है स्थानीय लोगों द्वारा ब्लॉक 4 के एजेंट को सूचना देने के बावजूद भी अभी तक कोयले के काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पाया है।
बताते चले कि धनबाद पुलिस कप्तान के लाख कोशिश के बावजूद भी जिले में अवैध कोयले का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है वहीं बीसीसीएल क्षेत्र संख्या तीन के *सीआईएसएफ की टीम भी कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा करते हुए नजर आती है।
सूत्रों की माने तो *संतोष और चंदन नामक युवक का सिंडिकेट उपरोक्त स्थल पर बाहर से मजदूर बुलाकर कोयला का अवैध उत्खनन कर रहे हैं


