बालाघाट

जिला मुख्यालय मे 1500 लोगो ने किया योग 

 सांसद बोली योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता हैँ वहीं कलेक्टर बोले योग को दिनचर्या मे शामिल करें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट में 12वां विश्व योग दिवस नगर के मुलना मैदान में आयोजित किया। इस अवसर पर लगभग डेढ़ हजार लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर निरोगी रहने का संदेश दिया।
                    सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत भगवान धनवंतरि के पूजन के साथ हुई। इसके बाद कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। सुबह 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ, जिसमें योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग संगठनों के प्रतिनिधियों, पुलिस जवानों, आम लोगों और छात्र-छात्राओं ने योग किया।
       “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” पर सभी ने योग किया
हालांकि, तेज धूप के कारण योगाभ्यास करने पहुंचे कुछ लोग परेशान दिखे और कुछ तो कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही चले गए।
कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी ने योग किया। उन्होंने आम जनता से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और अपने साथियों व परिजनों को भी इससे जोड़ने की अपील की।
 सासंद बोलीं-योग से शरीर व मन को स्वस्थ रहता
योगाभ्यास से पहले अतिथि उद्बोधन में सांसद भारती पारधी ने विश्व योग दिवस का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया और योग से शरीर व मन को स्वस्थ रखने के महत्व पर जोर दिया। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने निरोगी रहने के लिए योग को जीवन में अपनाने की बात कही। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने योग को मानव शरीर के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए आवश्यक बताया।
           इस कार्यक्रम में आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, कलेक्टर मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, योग संगठन के प्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button