बरेली

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कराया ध्यान और लाफ्टर योग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुलारिश कैफे, बरेली में बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन एवं ग्लोबल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग, ध्यान एवं लाफ्टर योग का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को लाफ्टर योग के माध्यम से तनावमुक्त रहने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने ध्यान योग साधना के माध्यम से प्रतिभागियों को मेडिटेशन भी कराया। इस अवसर पर योगाचार्य नीति सिंह ने बताया  नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने बताया कि लाफ्टर योग, ध्यान साधना एवं मेडिटेशन सत्र के पश्चात प्रतिभागियों ने अपने सकारात्मक अनुभव डॉ. धर्मेंद्र कुमार के साथ साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद राठौर ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button