मथुरा

पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर उठा धुएं का गुबार

एक घंटे में रोका गैस का रिसाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर देर रात नगर निगम की टीम द्वारा खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे उठे धूल के गुबार के कारण चौराहे के आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने एहतियातन कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रोक दिया। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। मशीन की खुदाई के दौरान भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाइप लाइन टूटने के बाद तेज प्रेशर के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस के दबाव के कारण हवा में धूल का बड़ा गुबार उठने लगा। यह दृश्य देखकर चौराहे पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। संभावित खतरे को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे का यातायात बंद कराया और फायर ब्रिगेड और टोरंटो गैस कंपनी को सूचना दी। थोड़ी देर में दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पाया लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की संयुक्त टीम ने करीब एक घंटे में गैस रिसाव पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button