गाजियाबाद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने आयोजित किए योग शिविर

650 प्रतिभागियों ने लिया भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) गाजियाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग”  अर्थात “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय एवं आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद जनपद के चारों विकास खंडों में योग शिविर लगाए गए।
संस्थान के कार्यालय के अलावा लोनी के ग्राम बंथला, रजापुर खंड के शक्ति नगर कॉलोनी एवं मयूर विहार कॉलोनी (डासना), भोजपुर खंड के गोविंदपुरी एवं ग्राम सैदपुर, तथा मुरादनगर खंड के ग्राम जलालपुर रोड स्थित न्यू एरा क्रिकेट अकादमी में योग सत्र आयोजित किए गए।
योगाचार्य पवन त्यागी, भूषण त्यागी एवं अमित त्यागी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, मेरुदंडासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। प्रशिक्षकों ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।
योगाचार्यों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास अवसाद, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में सहायक है। वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रभावी विधा बनकर उभरा है। श्वास, ध्यान और आसनों के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रमों के संचालन में मुरादनगर एवं लोनी क्षेत्र में कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन, रजापुर में रहनुमा तथा भोजपुर में पंकज त्यागी ने  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन द्वारा संपन्न कराया गया।
योग दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 650 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन, राम कुमार, रहनुमा, पंकज त्यागी, अनुदेशिकाएं उज्ज्वल त्यागी, राधा, दुर्गेश, वंदना, दीपशिखा, फरीन, सरिता देवी, तथा विजेंद्र कुमार, अर्चना, एल्मा, प्रदीप वशिष्ठ, नीलम श्रीधर, अंशु गर्ग, जेवर सिंह, मुस्कान, मनु, वंशिका, प्रमोशन, सुषमा त्यागी, हिमांशु त्यागी और अनीता रोहिल्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button