बरेली
अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली की मासिक बैठक पूर्व प्रांत सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा के निवास पर सम्पन्न हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली की मासिक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद मम्मा के सदर कैंट स्थित निवास पर सम्पन्न हुई।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओम पाल सिंह ने एवं संचालन मासिक बैठक प्रभारी गिरिराज किशोर सिंह चौहान द्वारा किया गया।संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मासिक बैठक में पूर्व निर्धारित प्रमुख विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूप रेखा तैयार की गई। विगत 14 जून को रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में सम्पन्न हुए प्रान्त स्तरीय आयाम अभ्यास वर्ग कार्यक्रम की समीक्षा भी मासिक बैठक में की गई। इस अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज कांत सक्सेना को बनाया गया था जिनके निर्देशन में आयाम अभ्यास वर्ग कार्यक्रम सफल रहा।जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह एवं पूर्व प्रांत सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा ने सफल आयामअभ्यास वर्ग कार्यक्रम आयोजन एवं व्यवस्था में लगे अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली इकाई की समस्त टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। मासिक बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।



