गाजियाबाद

अंकुर बिहार लोनी में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अंकुर विहार थाना क्षेत्र के प्रेम विहार प्रथम मोहल्ले में  18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना शुक्रवार देर रात पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की ।
पुलिस के अनुसार, प्रेम विहार प्रथम निवासी बबलू पुत्र भूरेलाल ने रात करीब 11:38 बजे चौकी प्रभारी डीएलएफ को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री संजना (18 वर्ष) ने घर के बाथरूम के रोशनदान में चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही थाना अंकुर विहार के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवती का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वे संजना को घर पर छोड़कर अपने काम से बाहर गए थे। शाम को लौटने पर वह घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात करीब 11:35 बजे संजना के भाई ईशांत ने जब बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक यूनिट मौके पर पहुची। पुलिस ने शव को  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button