रामपुर शाहबाद

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक जख्मी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईशा खेड़ा में रविवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में गांव निवासी मोहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में मोहन शाहबाद कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने मोहन की हालत को देखते हुए उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां उनका इलाज किया गया। हलका दरोगा दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एक पक्ष के मोहन कों मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button