रामपुर शाहबाद
एबीसी केबल जलने से 90 घरों की बिजली गुल, तीन दिन से अंधेरे में ग्रामीण
डीएम कंट्रोल रूम से विधायक तक गुहार, फिर भी नहीं लौटी बिजली
बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शाहबाद। शाहबाद के मधुकर बिजलीघर से जुड़े परोता गांव के करीब 90 घरों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव को जोड़ने वाली एबीसी केबल जलकर खराब हो गई है। जिसके चलते क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार तीन दिन से बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, वहीं मोबाइल फोन की बैटरियां भी डिस्चार्ज हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने समस्या की शिकायत डीएम कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय विधायक तथा बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण नरेश पाठक, हर प्रसाद, आशीष, प्रेम सिंह, अमित, विकास, बृजेश और गंगा सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जली हुई एबीसी केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


