बरेली

एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थानों में योग को अपनाने का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सभी शैक्षिक संस्थानों (एसआरएमएस सीईटी, सीईटीआर, नर्सिंग और मेडिकल कालेज) में 21 जून को सुबह विश्व योग दिवस मनाया गया। शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र- छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया और योग को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। एसआरएमएस मेडिकल कालेज में प्रिंसिपल एयरमार्शल (सेवानिवृत) डा. एमएस बुटोला की अगुआई में स्टाफ और विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन किए। डा. एमएस बुटोला ने आपाधापी और भागदौड़ भरी दिनचर्या में शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया और अपनी जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया। सीईटी में खेल प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। नर्सिंग कालेज में प्रिंसिपल डा.मुथु महेश्वरी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सीईटीआर में एकेडमिक ब्लॉक के कॉरिडोर में सुबह साढ़े पांच बजे योग सत्र आरंभ हुआ। बीटेक, बीबीए, बीसीए और बीएचएमसीटी के छात्रों को भ्रामरी, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और शीतली प्राणायाम सहित गहरी सांस लेने के लिए कई सूक्ष्म प्राणायाम कराए हैं। विद्यार्थियों ने पद्मासन और सुखासन के साथ सूर्य नमस्कार, वज्रासन, धनुरासन, शीर्षासन, शवासन सहित कई आसनों का अभ्यास किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button