बरेली

वो जो हम में तुम में करार था, तुम्हें याद हो या…

एसआरएमएस रिद्धिमा में कोमल निषाद में गूंजे मधुर सुर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (21 जून 2026) शाम गायन कार्यक्रम ‘कोमल निषाद’ में गायन गुरुओं और उनके विद्यार्थियों ने शास्त्रीय राग आधारित और सुगम संगीत पर प्रस्तुत अपनी गीतों से संगीत के कद्रदानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आरंभ इंस्ट्रमेंटल गुरु सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंद्र (परकशन), अनुग्रह सिंह (ड्रम), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), दीपकांत जौहरी (तबला), डैरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड), अमरनाथ (तबला), सीमा (सितार), गौरव शर्मा (हारमोनियम) और ओम सहाय (सारंगी) ने किया। फिर मंच पर गायन के तृषिका, गीतू अरोरा, अद्विका, सोनम गुआल, ज़ारा, श्रेया प्रभजोत, माही, अर्णव कनौजिया, अयांश, शौर्य, नीलम, अंशुमा अग्रवाल, काव्या और अग्रिम ने विश्व जन, ओ पालन हारे, दिल है छोटा सा जैसे गीतों को और बंदिश खमाज को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां हासिल कीं। विद्यार्थी अतिशय गोयल ने मोरे डारो न रंग गिरधारी को अपनी आवाज दी। गजल की मलिका नूरजहां से लेकर मेहंदी हसन, गुलाम अली सहित सभी गजल गायकों की गायी मोमिन खां मोमिन लिखित प्रसिद्ध गजल ‘वो जो हम में तुम में करार था’ को डा.वंदना दुग्गल ने अपने स्वरों में प्रस्तुत कर कद्रदानों की तालियां हासिल कीं। 1970 की सुपरहिट फिल्म आन मिलो सजना के लिए आनंद बक्शी लिखित, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीतबद्ध और लता मंगेशकर के गाए गाने ‘आन मिलो सजना’ को गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने अपने स्वरों में पिरोकर श्रोताओं को ख्वाबों खयालों की दुनिया में पहुंचाया। गायन की विद्यार्थी श्रेया प्रभजोत ने गीत ‘मुहब्बत करने वाले’ को प्रस्तुत किया।  गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने ‘कौन गली गयो श्याम’ को स्वर दिए तो इंदू परडल ने फिल्म ममता के लिए मजरूह सुल्तानपुरी लिखित और लता मंगेशकर का स्वरबद्ध गीत ‘रहते थे कभी उनके दिल में’ अपनी आवाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं का तालियां हासिल कीं। अंत में गायन गुरुओं और विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों के मुखड़ों को आवाज देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा, गुरु मेहरोत्रा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीता शर्मा सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button