ललितपुर

बसपा ने संगठन मजबूती को लेकर बनाई रणनीति

जमालपुर व असउपुरा में समीक्षा बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से सेक्टर-14 जमालपुर के ग्राम असउपुरा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईंया तथा विशिष्ट अतिथि बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सदैव सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर कार्य करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सेक्टर एवं बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियान पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में मंडल प्रभारी दीपक कुमार, जिला महामंत्री छोटे लाल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिराम श्रीवास तथा विधानसभा प्रभारी देवेंद्र अहिरवार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी सेक्टर अध्यक्ष इमारत अहिरवार ने संभाली। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेक्टर-14 के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button