सिंगरौली

पार्षद ने सार्वजनिक स्थलों पर बांटे डस्टबिन, स्वच्छता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। स्वच्छ और सुंदर शहर निर्माण की दिशा में नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-38 में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।
वार्ड क्रमांक-38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, पार्षद कार्यालय परिसर सहित वार्ड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध होने से लोग कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालेंगे, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। डस्टबिन की उपलब्धता से मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
पार्षद ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि अपनी दैनिक आदत बनाएं। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगरौली शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button