रामपुर शाहबाद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक, अभियान 28 से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। 28 जून से शुरू होने वाले सात दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी शाहबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक मोहित रस्तोगी ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मियों को घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करने और किसी भी बच्चे को अभियान से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि अभियान सात दिनों तक चलेगा। 28 जून को बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा। जिसमें निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक बच्चों को अभियान से जोड़ें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button