बरेली
ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का बकाया भुगतान दिलाने को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार के एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. के संयुक्त नेतृत्व में 51 किसानों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह जी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि जिला अधिकारी के आग्रह पर ७ किसानों का एक शिस्ट मंडल कांग्रेस नेताओं के साथ जिलाधिकारी से मिला और उन्होंने ज्ञापन पत्र सौंपा । जिलाधिकारी ने बड़ी गंभीरता से किसान नेताओं की बातों को सुना और उनके शीघ्र गन्ना मूल के भुगतान का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की और किसानों के बकाया भुगतान को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।




