हापुड़

हाइवे किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रॉला ट्रक ने कुचला

दो की मौत , आठ यात्री घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार ट्रॉला ट्रक ने हाइवे किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया । इस दर्दनाक घटना में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह यात्री हुए घायल हुए हैं । पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज हो रहा है । गोंडा से दिल्ली जा रही बस खराब होने पर यात्री हाईवे किनारे खड़े होकर अन्य बस का इंतजार कर रहे थे ।

जानकारी के अनुसार , गोंडा से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस हापुड देहात थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के पास खराब हो गई , जिससे बस ड्राइवर ने यात्रियों को हाइवे किनारे खड़ा करवा दिया और आ रही अन्य रोडवेज बस का इंतजार करने लगे । अचानक तेज रफ्तार ट्रॉला ट्रक ने हाइवे किनारे खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे मौके पर ही एक बच्ची की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए । सूचना पर पहुंची हापुड देहात थाना पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक और युवती की मौत हो गई जबकि अन्य छह यात्रियों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है । पुलिस ने मौके से ट्रॉला को बरामद कर लिया है जबकि उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है ।

हापुड की सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि, थाना हापुड देहात क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाइवे  एन0एच0-9 पर सोना फ्लाईऑवर के पास गोंडा से दिल्ली जा रही बस के खराब हो जाने के कारण दूसरी गाडी मे शिफ्ट होने के लिए खडी सवारियो को पीछे से आ रहे ट्रक ट्रेलर द्वारा टक्कर मारने की घटना में 01 बच्ची की मौके पर दुखद मृत्यु व 06 सवारी घायल हुई थी, घायलो को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान एक ओर युवती की मृत्यु हो गयी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button