खैरथल

खैरथल में बालिका से दुष्कर्म मामले मे कड़ी कार्यवाही की मांग

दलित संगठनो ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। खैरथल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल, मजदूर विकास फाउंडेशन, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, भीम आर्मी एकता मिशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल जब ज्ञापन देने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तो उन्हें बताया गया कि जिला कलेक्टर बैठक में व्यस्त हैं और कुछ समय इंतजार करना होगा। इस पर उपस्थित लोगों में नाराजगी देखने को मिली। समाज के लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी बात सुनने के लिए सामने नहीं आता है तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं दोषियों को बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज को बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस मौके पर रामचंद्र जाटव रामबाबू जाटव पूर्व अध्यक्ष जाटव समाज अमीलाल अध्यक्ष अंबेडकर वेलफेयर ताराचंद  लक्ष्मी नारायण भीम आर्मी अध्यक्ष  हितेश रसगोन जिला अध्यक्ष बसपा माता दिन विसरिया बुध सिंह ठेकेदार रामरतन जोरिया मनोज पार्षद डॉक्टर ओम प्रकाश पहलाद पंच मामन राम किशन लाल पार्षद लालाराम बुराडिया घनश्याम दास गुलशन कुमार रघुवीर मास्टर गोपी राम जी रोहिताश पूर्व अध्यक्ष संजय जाटव सहित अनेक लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button