रामपुर शाहबाद

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत के मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई थी मृतका शोएबा खान, पुत्री फरीद खां निवासी मौ कानून गोयान 15 जून को अपनी स्कूटी (यूपी-22-बीई-3924) से कस्बा सैफनी में डबल एमए की परीक्षा देने जा रही थी। शाहबाद – बिलारी मार्ग पर राणा शुगर मिल पर पीछे से आ रही ईको कार (यूपी-38-एए-4166) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पुलिस की मदद से घायल युवती को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित पिता फरीद खां ने बताया कि पुत्री का दफन करने के बाद तीजे के उपरांत उन्होंने एसपी को मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक रामपुर के आदेश पर शाहबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button