पाकुड़

इलामी जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब, आलमगीर आलम ने कहा- जीवनभर याद रहेगा जनता का प्यार और विश्वास

Massive crowd surges at the public outreach event in Ilami; Alamgir Alam says the public's love and trust will be cherished forever.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड के इलामी एवं मनीरामपुर पंचायत में बुधवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि इलामी, तारानगर, रहसपुर और नवादा पंचायत के लोगों से उनका पुराना आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और स्नेह का परिचय दिया है, उसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान आए कठिन समय को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत रखने और निसात आलम को समर्थन देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक समर्थन दिया। जनसंवाद के दौरान आलमगीर आलम ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शैतानखाना मोड़ से इलामी तक पीडब्ल्यूडी सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी। साथ ही बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए क्षेत्र में अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि पद और जिम्मेदारी से अधिक जनता का स्नेह उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद नसीम आलम ने पूर्व मंत्री के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित नेता बताया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, उदय लखमणी, शाहीन परवेज, पियारूल इस्लाम, हबीबुर रहमान, मुखिया अब्दुल समद, हजरत बिलाल, मुखिया मजिबुर रहमान, खुर्शीद आलम, जौहार शेख अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button