रामपुर शाहबाद

जान से मारने की धमकी

पांच लाख की रंगदारी मांगने पर,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद । थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में कुछ लोगों ने पीड़ित इदरीस के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित द्वारा थाने व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।इदरीस पुत्र अमीर हुसैन निवासी ग्राम चकरपुर थाना शाहबाद जिला रामपुर ने बताया कि उनके गांव के ही आपराधी किस्म के तौफीक, गुस्ताक, इरफान, गुड्डू उर्फ अशफाक परवेश, मुस्तकीम अताउल आदिल और आजम आदि उनसे पुरानी अंदरूनी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश की शिकायत इदरीस की चाची सलीमन ने पुलिस अधीक्षक से की थी।उक्त शिकायत से नाराज होकर उपरोक्त सभी आरोपी एक राय होकर दिनांक 28 मई 2026 को सायं लगभग 5 बजे घर में घुस आए और धमकी देते हुए कहा कि “हम तुझे गोली मार देंगे या तेरे बेटे को स्कूल आते-जाते वक्त उठाकर ले जाएंगे और उसकी हत्या कर देंगे।” साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और कहा कि यदि पुलिस को शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इदरीश अहमद का कहना है पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली,न्यायालय के आदेश पर थाना शाहबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button