सीकर

ठीकरिया शिविर के दौरान दो पक्षों में समझाईस कर बंद रास्ते को खुलवाया

एसडीएम व तहसीलदार ने किया मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण

एसडीएम ने ली पीडब्ल्यूडी एईएन से सडक़ो की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी । एनएच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। ओम प्रकाश पूनियां ने बताया कि शिविर प्रभारी एवं एसडीएम रींगस बृजेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार महेश ओला, विकास अधिकारी हरी सिंह, प्रशासक सरोज पूनियां की मौजूदगी में समपन हुआ। गिरदावर सुरेश बलोदा ने बताया कि खातों का शुद्धिकरण बीस, आपसी सहमती से खातों को विभाजन तीन, रास्ते के प्रकरण पांच, सीमाज्ञान पत्थरगढ़ी प्रकरण आठ सहित अन्य शिकायतों का शिविर के दौरान मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फार्म पौण्ड की प्रशासनिक स्वीकृति वतिरण, मूंग मिनीकिट वितरण कये गये। शिविर प्रभारी गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी सहायक अभियन्ता से क्षतिग्रस्त व नवीन स्वीकृत सडक़ों को लेकर जानकारी ली गई। शिविर के दौरान पूर्व से चिन्ह्ति रास्ता खसरा नम्बर 960, 962, 961, 968, 969, 971 ग्राम ठीकरिया तहसील रींगस के विवाद को भू अभिलेख निरीक्षक सुरेश कुमार बलोदा ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाईस कर बंद रास्ते को खुलवाया। इस रास्ते को खुलवाने से आवागमन तो सुचारू हुआ ही है। साथ ही दोनों पक्षों में आपसी वैमनस्यता भी समाप्त हुआ है। रास्ता खुलने से दोनों पक्षों ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया । इस मौक पर जगन सिंह बाजिया, ओम प्रकाश पूनियां, हरफूल सिंह पूनियां, नंदकिशोर जांगिड़, परमेश्वर कुमावत, पटवारी सुरेन्द्र देवी चौधरी, अमीचंद , सुरेश पावण्डा,पीडब्ल्यूडी रींगस के सहायक अभियन्ता अरविन्द चौधरी, जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अंकुर विधुत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता मोनिका शर्मा सहित पंचायत समिति व तहसील स्तर के काफी कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button