हापुड़

श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे की चोरी और घोटाले को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग से हुई 15 बच्चों की मौत पर कांग्रेस जनों ने जताया दुख, की शोकसभा, घटना के लिए प्रशासन और शासन को ठहराया जिम्मेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

श्रीराम मंदिर में आए करोड़ों रुपयों के चढ़ावे और सोने चांदी के जेवरात की चोरी में सत्ता में बैठे लोग जिम्मेदार – राकेश त्यागी.

राज्यपाल से कांग्रेसियों ने की निष्पक्षता के साथ उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग.

हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जन हापुड नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेसियों ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से हुई 15 बच्चों की मौत पर अपना गहन दुख व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बच्चों की मौत पर एक शोकसभा की और 2 मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में घटी घटना के लिए शासन और प्रशासन को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए कहा हैं कि आज भी जनपद हापुड़ में सैकड़ों की संख्या में कोचिंग सेंटर बिना NOC के चल रहे हैं। यहाँ भी लखनऊ जैसी घटना कभी भी घट सकती हैं। इसलिए प्रशासन को इस पर तुरंत सतर्कता बरतते हुए कार्यवाही करनी चाहिए। इसके पश्चात कांग्रेस जन कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल महामहिम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश को सौंपा।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे और सोने चांदी के जेवरात की हुई चोरी व घोटाले को लेकर एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि देश भर से करोड़ों लोग अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और चढ़ावा प्रभु श्रीराम जी के चरणों में अर्पित कर देते हैं। तो वहीं जब समाचार पत्रों के माध्यम से श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे की चोरी होने की घटना सुनने को मिलती है तो कहीं ना कहीं सत्ता में बैठे लोग उसके लिए जिम्मेदार ठहराए जाते हैं। उन्होंने कहा है कि श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे की चोरी आखिर हो कैसे गई और अगर हुई है तो इस पर एसआईटी जांच बैठा कर सरकार द्वारा क्या एक्शन लिया गया है ? उन्होंने कहा है कि सरकार SIT की जांच बैठाकर कर इस मामले को कहीं ना कहीं दबाने की कोशिश कर रही है। राकेश त्यागी ने कहा है कि सरकार खुद नहीं चाहती कि श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे और सोने चांदी के जेवरात की चोरी पर इसका खुलासा देश के सामने आए। इसलिए वह SIT की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने पर कतरा रही है।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा है कि कि इस मामले में निष्पक्ष तरीके से उच्च स्तरीय जांच बिठाई जाए। जिससे श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का पर्दाफाश हो और देश के सामने इस बात की सच्चाई आ सके कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में आए चढ़ावे और सोने चांदी के जेवरात की चोरी कौन कर रहा है? उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र और प्रदेश में प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब इन लोगों की मंशा और धारणा देश के सामने जाहिर होने लगी है। उन्होंने कहा है कि इन लोगों की आस्था राम मंदिर के निर्माण में नहीं बल्कि राम मंदिर बनने पर देश भर से आए करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी कर अपना घर भरने की है। इसलिए सरकार SIT की जांच कराने पर कतरा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जल्द से जल्द इस मामले में गंभीरता बरतते हुए ममहामहिम राज्यपाल से कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने कहा है कि जब से देश की जनता को प्रभु श्री राम मंदिर में आए चढ़ावे की चोरी का पता लगा है। तब से राम मंदिर में आए चढ़ावे में 72% की कमी भी आई है। उन्होंने कहा है कि जहां पहले श्री राममंदिर में रोज 18 लाख रुपए का चढ़ावा आता था, वहां अब रोज का 5 लाख रुपए का चढ़ावा आता है। इतना ही नहीं चाँदी की 200 ईंटों के दान में भी उन्होंने भारी हेरफेर की आशंका जताई हैं। उन्होंने कहा हैं कि समाचार पत्र की इस रिपोर्ट के मुताबिक अब देश के सनातनी हिंदुओं को भी भारतीय जनता पार्टी की नीति और नीयत का साफ तौर पर पता लग चुका है।
इस दौरान कांग्रेसियों ने “चंदा चोरों गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाकर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये लोग शामिल रहे:-
इस दौरान विधि विभाग जिला चेयरमैन एड. रघुवीर सिंह, SC ST प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन डॉक्टर पदम जी साहनी, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, मुरसलीन चौधरी, रामलाल आर्य, राजकुमार जौहरी, नोएडा कॉर्डिनेटर नरेश भाटी, जिला महासचिव इकबाल सैफी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, सी एल शर्मा, OBC प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, कपिल शर्मा, सचिन गोयल, रामलाल आर्य, डालचंद सिंह, आकाश त्यागी, ऐजाज अहमद, सचिन कुमार, खुशनूद अली, कादिर राणा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग शामिल रहे.!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button